Udayprabhat
uttrakhand

देहरादून में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए डीएम की योजना; 5 अत्याधुनिक ऑटोमेटेड पार्किंग बनेंगी

शहर में मैकेनाइज्ड आटोमेटेड पार्किंग के लिए स्थान चयनित

प्रस्तावित पार्किंग की डीपीआर तैयार कर जल्द शुरू किया जाएगा कार्य

 

देहरादून में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 5 अत्याधुनिक ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इन पार्किंग में 100 से 300 वाहन खड़े किए जा सकेंगे। पुरानी तहसील परिसर में 10 मंजिला पार्किंग बनेगी जिसमें 1000 से अधिक वाहन खड़े हो सकेंगे। इस प्रोजेक्ट को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की बोर्ड बैठक में स्वीकृति मिल चुकी है।

देहरादून। राजधानी देहरादून में ट्रैफिक जाम सबसे बड़ी समस्या है। जिसका एक कारण वाहनों के लिए पार्किंग पार्किंग न होना भी है। शहर की सड़कों पर बढ़ते वाहन दबाव के चलते वाहनों की पार्किंग एक बड़ी चुनौती बन गई है। लोग सड़क पर ही जहां-तहां वाहन पार्क करने को विवश रहते हैं। ऐसे में यातायात जाम की समस्या तो होती ही है, कई बार लोगों के वाहन को पुलिस को क्रेन से खींचकर भी ले जाना पड़ता है।

इस पर जिलाधिकारी ने भी चिंता जताते हुए समाधान की ओर कदम बढ़ाया है। शहर में पांच आटोमेटेड पर्किंग निर्माण की तैयारी है। हालांकि, पूरी तरह सड़कों पर जाम की समस्या समाप्त होना तो संभव नहीं, लेकिन पर्याप्त पार्किंग स्थल होने से शहर को कुछ राहत जरूर मिलेगी।

 

सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून|

State head Vivek Verma
WhatsApp 9897840999

Leave a Comment