प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दून में तीन स्थान पर लगाए गए गेज
दीपावली के दौरान एक सप्ताह पहले और बाद में रिकार्ड किया जाता है एक्यूआइ
उत्तराखंड में वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए 13 शहरों में थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग शुरू हो गई है। अगले कुछ दिनों में एक्यूआइ में वृद्धि होने की आशंका है। जिससे सांस संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। दीपावली से पहले और बाद में वायु प्रदूषण की स्थिति परखी जाएगी। देहरादून नैनीताल समेत अन्य प्रमुख शहरों में यह निगरानी 15 दिन तक होगी।
देहरादून। Air Quality Index: उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दून समेत 13 शहरों में एक्यूआइ की 24 घंटे थर्ड पार्टी मानिटरिंग शुरू की जा रही है। इस तरह दीपावली से पहले और बाद में विभिन्न स्थानों पर वायु प्रदूषण की स्थिति परखी जाएगी। देहरादून, नैनीताल समेत अन्य प्रमुख शहरों में यह निगरानी 15 दिन तक होगी।
दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में प्रभावित होने लगी हवा की गुणवत्ता
दीपावली के मद्देनजर दून में डालनवाला, दिलाराम चौक व दून विवि मार्ग, जबकि ऋषिकेश में एम्स के निकट हवा की गुणवत्ता रिकार्ड की जाएगी। मौसम सर्द होने के साथ ही दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता प्रभावित होने लगी है।
