रुड़की के रामनगर में बुधवार रात को हुई थी घटना
महिलाओं और युवतियाें को उठानी पड़ रही रहने वाले युवकों से परेशानी
उत्तराखंड के रुड़की में एक घर में चल रहे पीजी को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। आरोप है कि पीजी में रहने वाले 40 युवकों के कारण गली की महिलाओं और युवतियों को परेशानी हो रही है। बुधवार रात को युवकों ने पीजी में हंगामा किया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और युवकों को चेतावनी दी है।
रामनगर स्थित एक मकान में चल रहे पीजी (पेइंग गेस्ट) को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने आरोप लगाया कि एक मकान में चल रहे पीजी में रहने वाले काफी युवकों के बर्ताव से गली की युवती और महिलाओं को परेशानी हो रही है। इसे लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया।
पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस अब इन सभी युवकों को अपनी हद में रहने की चेतावनी दी है। पुलिस अब इन सभी का सत्यापन करेगी।
