Udayprabhat
uttrakhandक्राइमराज्य

पांच माह की गर्भवती हुई और तबीयत बिगड़ने लगी तो पीड़िता ने मां को बताई पड़ोसी की करतूत

पांच माह की गर्भवती हुई और तबीयत बिगड़ने लगी तो पीड़िता ने मां को बताई पड़ोसी की करतूत

हल्द्वानी में किसी काम के लिए घर से निकली पड़ोसन को पड़ोसी झाड़ी में खींच ले गया। जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और इस घटना से नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई। पांच माह गुजरे और गर्भधारण से तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने अपनी मां को पड़ोसी की करतूत बताई, लेकिन तब तक वो फरार हो चुका था। जिसके बाद पीड़िता की मां मुखानी पुलिस के पास पहुंची। मुखानी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिलासपुर की रहने वाली है। आरोप कि उसके पड़ोस में बरेली निवासी अवि रहता था। वह अक्सर उसकी बेटी को परेशान करता था। आते-जाते उसका पीछा करता और छेड़छाड़ करता। करीब पांच माह पहले अवि ने उसकी नाबालिग बेटी को रास्ते में रोक लिया। उसे खींच कर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस घटना के बाद लड़की ने घर में कुछ नहीं बताया। घटना के बाद लड़की गर्भवती हो गई। जब उसकी बेटी पांच महीने की गर्भवती हुई और तबीयत बिगड़ने लगी तो मां ने जोर देकर पूछा। लड़की ने सारी सच्चाई बता दी। जिसके बाद वह बेटी को लेकर मुखानी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इधर, लड़के के जैसे ही लड़की के गर्भधारण की खबर लगी तो वह फरार हो गया।

मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मां के मुताबिक पीड़िता घटना के वक्त नाबालिग थी। वर्तमान में वह 18 साल दो माह की है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद भी गर्भ में पल रहे भ्रूण की सही उम्र सामने आएगी। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment