Udayprabhat
weatherराज्य

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली लेकिन कई जगहों पर सड़कों पर हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़कों पर जलभराव होने से कई जगहों पर जाम की स्थिति बन रही है। इससे सुबह ऑफिस और स्कूल जाने के लिए घरों से निकले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा के सेक्टर 62 में लगातार बारिश के बाद सड़क पर भयंकर जलभराव देखा गया। इस जलभराव के बीच वाहन गुजर रहे हैं।
दूसरी ओर कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव होने से सुबह ऑफिस और स्कूल जाने के लिए घरों से निकले लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर लोगों से अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की अपील की है। वहीं, चट्टा रेल चौक पर जलभराव के कारण यातायात डायवर्जन प्रभावी है।
इसके अलावा विशाल मेगा मार्ट के पास एक बस के खराब हो जाने के कारण बदरपुर से संगम विहार की ओर जाने वाले एमबी रोड पर यातायात प्रभावित है।

Leave a Comment