स्योहारा मे मुहरर्रम् मेले का हुआ आयोजन
स्योहारा मे बरसो से चला आ रहा है शाही अखाड़ा
स्योहारा के ग्राम मंसूर सराय में मोहर्रम मेले का आयोजन बड़ी ही धूम धाम से किया गया। जिसमें हूर घोड़ों की मूर्ति बनाकर बच्चों का मनोरंजन किया गया। मेले में खिलौनों व खाने पीने की दुकान और बच्चों के लिए झूले व खेलकूद के उपकरण लगाए गए। ढोल नगाड़ों के साथ अखाड़े का आयोजन ही किया गया जिसमें कलाकारों ने हुनर दिखाते हुए बरेठी वह तलवार घुमाकर लोगों को प्रोत्साहित किया। जिसके अंतर्गत सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। वही बरसो से स्योहारा नगर के कई मोहल्लो मे अखाड़े के खेल का आयोजन चलता आ रहा है। जिसमे हलवाई अखाड़ा, कस्बा मालियान, कुरेशी अखाड़ा, खटीक व माहीगीर अखाड़ा, जुमेरात का बाजार, शेख अखाड़ा मिल्कियान, बरकतुल्ला अखाड़ा मुस्लिम चोधरियान, बिरामपुर अखाड़ा, अंसारी अखाड़ा मंसूर सराय आदि जगह जगह अखाड़े का आयोजन धूम धाम से किया गया जिसका लोगो ने खूब लुत्फ़ उठाया और कलाकारों ने अपने अपने अंदाज़ मे करतब दिखाय। करीब देर रात तक अखाड़े मे लोगो की भीड़ जमी रही। सभी जगह मुहरर्रम् का त्यौहार शांति पूर्ण रूप से संपन्न हुआ।
