डीजे पर हुए गोलीकांड में चार गिरफ्तार
धामपुर
कुछ दिन पहले एक विवाह मंडप में डीजे पर डांस को लेकर हुई कहासुनी में हुए गोली कांड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। आरोप है कि विवाद के चलते आरोपियों ने गांव के सचिन को रास्ते में घेरकर लाठी डंडों से पीटा व जान से मारने की नियत पर उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया।गौरतलब है कि ग्राम मटौरा मान निवासी सचिन कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह अपने चचेरे भाई के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए एक सप्ताह पहले धामपुर-नहटौर मार्ग स्थित एक फार्म हाउस में आए थे। डीजे पर डांस को लेकर अनुज पुत्र घसीटा व अनिल, आशु व लक्की से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ा कि उन चारों युवकों ने सचिन को जान से मारने की धमकी दे डाली। जैसी ही विवाह समारोह समाप्ति के बाद सचिन गांव पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए बैठे चारों युवकों ने उसे पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने पहले तो हमलावर चारों युवकों को क्लीन चिट दे दी। लेकिन घायल युवक के परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरेापी अनुज पुत्र घसीटा, अनिल पुत्र जगदेव, आशु पुत्र कावेंद्र व लक्की पुत्र विजयपाल सिंह का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
