Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना वोट डाला।

सातवें यानी आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। बिहार की आठ और उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। मतदान करने के बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने बड़ा दावा किया है। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान जारी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्य के साथ पटना में मतदान किया।  रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से चुना मैदान में हैं। वोट डालने के बाद राबड़ी देवी ने दावा किया कि हम बिहार की सभी 40 सीटें जीतेंगे। इंडी गठबंधन सत्ता में आएगा। उत्तर प्रदेश की मीरजापुर से प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मतदान के बाद कहा कि 4 जून का इंतजार करें, सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। इंडी गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा। उन्होंने दावा किया कि एक मजबूत सरकार बनेगी।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंतिम चरण का मतदान आज देश के आठ राज्यों के 57 सीटों पर हो रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की 13 सीटो पर भी आज मतदान हो रहा है। पिछले ढाई महीने से अधिक समय में देश के अंदर आमजन की अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जनता जनार्दन की अपेक्षा के अनुरूप विभिन्न राजनीतिक दलों ने जनता के सामने अपने-अपने मुद्दे रखे।  गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेता रवि किशन ने कहा कि मैंने विकसित भारत के लिए मतदान किया है। रामराज्य को बरकरार रखने के लिए वोट किया है। ये भारत कभी झुकेगा नहीं उसके लिए वोट किया है।
अपनी सरकारों के समय के कार्य और कारनामों को रखा। योगी ने कहा कि मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया है, मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना वोट डाला।

Leave a Comment