राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से मैदान में हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा को खुली चुनौती दे दी है। उन्होंने कहा कि उनके पिता का फिलहाल तबीयत सही नहीं है। उनके ठीक होने के बाद सबकी आवाज बंद हो जाएगी।राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) इन दिनों काफी सुर्खियां में हैं। वह सारण लोकसभा सीट (Saran Lok Sabha Seat) से राजद (RJD) के टिकट पर मैदान में हैं। इसको लेकर वह जोरों से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।
मीडिया से बात करते हुए रोहिणी ने कहा कि लालू जी के केवल नाम से भाजपा डर रही है, जब वह बाहर चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे तो क्या होगा, इसका अंदाज लगा सकते हैं। रोहिणी ने कहा कि उन्हें (बीजेपी) बोलना केवल मौका चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि पहले बेटा-बेटी और बिहार की जनता से लड़ें रोहिणी ने यह कहा कि जनता बदलाव के मूड में है, जनता इस बार पागल हो गई है। भाजपा ने लोगों को खूब झांसा दिया है। उन्होंने कहा कि लोग महंगाई और रोजगार को लेकर परेशान हैं। रोहिणी सारण लोकसभा क्षेत्र में लगातार प्रचार कर रही हैं। एक दिन पहले वे सोनपुर के बाघ वाले दिवंगत बच्चा बाबू उर्फ अमरेंद्र नारायण सिंह के आवास पर भी पहुचीं। सोनपुर में दौरे के दौरान डॉ. रोहिणी ने कहा कि सोनपुर उनके पिता लालू प्रसाद की राजनीतिक कर्मभूमि रही है। यहीं से उनके पिता ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।
