Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

सिंचाई विभाग के सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स का बारिश में भी मंडलस्तरीय धरना प्रदर्शन जारी

सिंचाई विभाग के सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स का बारिश में भी मंडलस्तरीय धरना प्रदर्शन जारी

मुरादाबाद

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ.प्र. के प्रमुख अभियंता (परियोजना) द्वारा जूनियर इंजीनियर्स संवर्ग के प्रति अपनी इरादतन विद्वेषपूर्ण नकारात्मक कार्यशैली के कारण सेवा सम्बन्धी प्रकरणों को लगभग एक वर्ष से लम्बित रखने के विरोध में 22 जुलाई से चल रहे प्रदेशव्यापी संघर्ष कार्यक्रम की श्रृंखला में उ.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के मण्डल अध्यक्ष इंजी.राकेश कुमार की अध्यक्षता में मुरादाबाद मण्डल मुख्यालय पर सिविल लाइन स्थित अम्बेडकर पार्क पर मूसलाधार बारिश में भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा । बताया गया कि मुरादाबाद मण्डलायुक्त के माध्यम से मंत्री, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को ज्ञापन प्रेषित किया जाना है । प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रान्तीय पदाधिकारी के रूप में सह सम्पादक सिंचन प्रभा इंजी. के.के.सैनी धरनास्थल पर मौजूद हैं । धरने पर मुख्य रूप से उप महासचिव इंजी. मनोज कुमार, जनपद अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ बिजनौर इंजी. पियूष बालियान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष इंजी. कविराज सिंह, इंजी. सतपाल सिंह, इंजी. रविंद्र कुमार, इंजी. कृष्ण कुमार, इंजी. देवेन्द्र कुमार शर्मा , इंजी. अतुल कुमार पाठक, इंजी. राकेश भारद्वाज, इंजी. रविन्द्र गोविल , इंजी. पवन कुमार, इंजी. मीनू कश्यप, इंजी. शिवानी गुप्ता, इंजी. कुमुद राजपूत, इंजी.नजमा बी, इंजी.आरिफ मलिक, इंजी.राहुल कुमार, इंजी.अंकित कपासिया, इंजी. सी.के.चौहान, मण्डलीय लेखा संप्रेक्षक इंजी. नवीन शर्मा, इंजी. महावीर सिंह, इंजी. नासिर हुसैन, इंजी. नरेश कुमार, इंजी. गजेंद्र चौहान, इंजी. गौरव कुमार, इंजी. शिवेन्द्र भारद्वाज, जिला संगठन मंत्री बिजनौर इंजी. रंजन भारद्वाज, इंजी. मौ. अहमद , इंजी.आकिल अली , इंजी.मयंक कुमार , इंजी. दीपक गौतम एवं इंजी. मोहित कुमार आदि मौजूद हैं ।

Leave a Comment