Udayprabhat
एजुकेशन

देहरादून के तीन स्कूल बने स्मार्ट, सीएम त्रिवेंद्र रावत ने किया लोकार्पण

देहरादून| राजधानी शहर को स्मार्ट (Smart City) बनाने की कवायद में मंगलवार को तीन स्मार्ट स्कूलों (Smart School)का लोकपर्ण किया गया. इन तीन स्मार्ट स्कूलों में स्मार्ट लैब और वर्चुअल क्लास के साथ शिक्षा के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी (Modern Technology ) का प्रयोग किया जाएगा. इनमें से एक स्कूल जीजीआईसी राजपुर रोड (GGIC Rajpur Road), जीआईसी खुड़बुड़ा (GIC Khurbura) और प्राइमरी स्कूल खुड़बुड़ा (Primary School Khurbura )शामिल हैं.

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय समेत स्टेट यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को दी जाएगी डिजी लॉकर की सुविधा | UdayPrabhat

स्मार्ट स्कूलों का लोकार्पण करते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ( Trivendra Singh Rawat )ने कहा कि तकनीक के युग में स्मार्ट क्लासेज (Smart Class ) की महत्ता तेजी से बढ़ रही है. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट (Smart City Project ) से जिन तीन विद्यालयों का लोकार्पण किया गया है. इनमें बच्चों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.  इन विद्यालयों में स्मार्ट लैब एवं वर्चुअल क्लास (Smart lab and vertual Class ) के साथ ही शिक्षा (Education )के लिए अनेक नई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है. इन स्कूलों में एक-दूसरे से कनेक्ट (Connect) करने की सुविधा भी उपलब्ध है.

Board Exams 2021 : उत्‍तराखंड बोर्ड एग्जाम्स की तारीखें घोषित, जानिए किस तरह होगी परीक्षा, कब आएगा रिजल्ट ? | UdayPrabhat

मुख्यमंत्री (Chief Minister ) ने ओएनजीसी  (ONGC) द्वारा जीजीआईसी राजपुर रोड (GGIC Rajpur Road ) को दी गई बस को भी हरी झण्डी दिखाई. सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम त्रिवेंद्र   ने  कहा कि 600 दुर्गम विद्यालयों (Remote School ) में वर्चुअल क्लास की व्यवस्था की गई है. राज्य के अनेक अस्पतालों में टेली रेडियोलॉजी (Tele Radiology) एवं टेलीमेडिसिन (Telemedicine) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. साक्षरता के मामले में उत्तराखण्ड (Uttarakhand) अग्रणी राज्यों में है. देहरादून जनपद लगभग पूर्ण साक्षरता की ओर बढ़ रहा है.

Uttarakhand Disaster : अब खतरा टल चुका है..,अगर बाढ़ रात को आई होती तो केदारनाथ जैसी होती त्रासदी – सतपाल महाराज | UdayPrabhat

 

Leave a Comment