मसूरी| आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) के मसूरी विधानसभा प्रभारी नवीन पिरसाली ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि मसूरी समस्याओं का घर है.
पिरसाली ने बताया कि आम आदमी पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों ( Assembly Seat )पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है और सभी विधानसभा सीटों के अलग अलग घोषणापत्र (Menifesto) बनेंगे. पूरे प्रदेश का अलग घोषणापत्र बनाया जाएगा.
पार्टी ने रैणी गांव (Raini Village) की आपदा पर दुखद व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को 2013 की केदारनाथ आपदा (Kedarnath Tragedy) के सबक लेते हुए तकनीक की व्यवस्था करनी चाहिए थी. यह एक घटना दिन की नहीं है अगर डिजिटल रिपोर्ट आती रहती तो इस घटना का पहले ही पता चल सकता था और जो हानि (Loss) हुई उससे बचा जा सकता था.
ये भी पढ़ें – Uttarakhand Disaster : अब खतरा टल चुका है..,अगर बाढ़ रात को आई होती तो केदारनाथ जैसी होती त्रासदी – सतपाल महाराज
ब्रिटिश काल (British Era) में उत्तरकाशी (Uttarkashi) के ड्योटी ताल पर उस समय तार घर बनाया गया था ताकि भविष्य में अगर ताल टूटता है तो तार के माध्यम से सूचना आगे पहुंचाने होने वाली हानि को बचाया जा सके.
वहीं इंटक के पूर्व गढ़वाल मंडल अध्यक्ष सुधीर डोभाल (Sudheer Dobhal) ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है. आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डोभाल का टोपी और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. सुधीर डोभाल ने कहा कि राज्य को बने 21 साल होने जा रहे हैं लेकिन किसी पार्टी ने भी राज्य के विकास में शहीदों के सपनों को साकार करने का काम नहीं किया है. बल्कि सत्ता में बैठकर भाजपा (BJP) व कांग्रेस (Congress) ने सत्ता का सुख भोगा.
http://udayprabhat.co.in/breaking-news-highlights-flash-flood-into-dhauli-ganga-river-in-joshimath-chamoli-uttarakhand-government-issues-high-alert-to-public-and-sdrf-disaster-management-teams-and-administration-in-va-2/
