Udayprabhat
एजुकेशन

ऋषिकेश महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे छात्र, मिला कांग्रेस कमेटी का समर्थन

ऋषिकेश| ऋषिकेश महाविद्यालय में छात्रसंघ(Student Union) द्वारा महाविद्यालय ऋषिकेश को पूर्व की घोषणा के अनुसार श्रीदेव सुमन कैंपस बनाये जाने व कुछ माँगों को लेकर चलाये जा रहे आमरण अनशन को कांग्रेस कमेटी व पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों सहित नगर निगम के पार्षदों द्वारा अनशन स्थल पर पहुँच कर समर्थन दिया. मौके पर छात्रों की समस्याओं को लेकर कुलपति(Dean) को फ़ोन किया गया परन्तु कुलपति द्वारा फ़ोन नहीं उठाया गया.

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जयेन्द्र रमोला ने कहा कि ऋषिकेश राजकीय महाविद्यालय पूरे उत्तराखण्ड के बड़े महाविद्यालयों में से एक है जोकि पूर्व में ऑटोनोमस बॉडी का महाविद्यालय था और कुछ समय पूर्व यह महाविद्यालय श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय(Sridev Suman University) के मुख्य कैम्पस की घोषणा हुई जिसमें सत्ता पक्ष के लोगों ने बड़े बड़े होर्डिंग बैनर लगाकर अपनी की पीठ थपथपाई और आज जब एक वर्ष बाद पता चलता है कि यह तो केवल विश्वविद्यालय कैम्पस ना होकर केवल उसका एक संस्थान है जिसके लिये छात्र छात्राओं को बड़ी परेशानियाँ उठाना पड़ती है. इसलिये आज छात्र नेताओं सहित आम छात्रों को आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ा और हम आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हैं. साथ कॉलेज प्रशासन व शासन प्रशासन को आगाह भी करते हैं कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों को भेड बकरियों की तरह हांकने का काम ना करें ना ही धमकाने का काम करें अन्यथा पूर्व पदाधिकारियों सहित कांग्रेस को भी पूर्ण रूप से आंदोलन रत होना पड़ेगा.
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मंहन्त विनय सारस्वत व पार्षद व पूर्व छात्रसंघ महासचिव जगत नेगी ने कहा कि हम छात्रों की हर लड़ाई में साथ हैं और ज़रूरत पड़ी तो महाविद्यालय के सम्मान को बचाने के लिये स्वयं अनशन भी करना पड़ेगा तो वह भी करेंगे.

जवाब में कार्यवाहक प्रचार्य श्रीमति सुषमा गुप्ता व डा० दयाधर दीक्षित ने कहा हमने अपने स्तर से भरपूर प्रयास किये हैं और प्रशासन से लगातार वार्ता जारी है, जल्द ही कोई समाधान निकाला जायेगा तब तक के लिये अनशन को स्थगित किया जाये, क्योंकि महाविद्यालय की छुट्टियाँ भी पड़ने वाली है .

Leave a Comment