देहरादून| लोगों को ठगने के अपराधी नए-नए पैंतरे निकालने में माहिर होते हैं लेकिन आला दर्जे का सरकारी अफसर बनकर लाखों की ठगी करना प्रशासन के नीचे उनके हौंसलों की बुलंदी बयां कर रहा है. शनिवार को थाना प्रेमनगर में शनिवार को एक तहरीर दी गई जिसमें प्रेमनगर निवासी ने फर्जी एसडीएम द्वारा ठगे जाने की बात कही है. पीड़ित के अनुसार आरोपी अश्वनी श्रीवास्तव ने फर्जी एसडीएम बनकर अपने साथी पंकज शर्मा, पिंकी, कमल धामी व राजस्व पटवारी के साथ मिलकर उनकी माता के नाम की जमीन के बदले दूसरी जमीन दिलवाने का झांसा देकर अलग-अलग तारीखों पर 15 लाख रुपए ठग लिए.
मामला काफी गंभीर होने के कारण तत्काल तहरीर पर थाना प्रेम नगर में मु0अ0सं0 06/2021 धारा 419/420/406/120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया है.
