Udayprabhat
उत्तर प्रदेशक्राइम

रिश्वत देकर जेल से छूटे सट्टेबाज ने दारोगा की कर दी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत, फिर…

  • दरोगा ने ली दस हजार रुपए की रिश्वत, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
  • सीओ नजीबाबाद ने लिया संज्ञान, पीड़ित को जल्द कार्रवाई का आश्वास

नांगल सोती, बिजनौर| नांगल थाने के हल्का दो में जहां अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है वहीं, हलका इंचार्ज के रूप में तैनात दरोगा अपराधियों को लेनदेन कर छोड़ने का काम कर रहे हैं. लेकिन सालों से अपना दबदबा जमाए बैठे इस दरोगा का समय शायद अब पूरा हो चुका है. एक मामले में सट्टे के आरोप मे पकड़े एक व्यक्ति को 10 हजार का लेनदेन कर छोड़ने के चलते नांगल थाना प्रभारी ने दरोगा की रिपोर्ट अपने उच्चाधिकारियों को सौंपी है. यही नहीं दरोगा को रुपए देकर छूटने वाले व्यक्ति ने भी उच्चाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर दरोगा की शिकायत की है. जिसमें उसने दरोगा पर घंटों अपनी गाड़ी में बंधक बनाकर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हुए उपरोक्त रकम एंठने का आरोप लगाया है. पीड़ित व्यक्ति के अनुसार दरोगा क्षेत्र के सीधे साधे लोगों को उठाकर उगाही कर रहा है. पीड़ित का कहना है कि दरोगा हर रोज उससे अभी 40 हजार रुपए और मांग रहा है.

शिकायतकर्ता

 

 

 

 

 

 

 

 

ऐसे में पीड़ित ने उच्चाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और यदि दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो वह गांव छोड़ने का मन बना चुका है. जिसमें सीओ नजीबाबाद ने मामले का संज्ञान लिया है. जिन्होंने पीड़ित को बुलाकर जल्द ही उसकी शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. थाना प्रभारी संजय पांचाल का भी कहना है कि उन्होंने दरोगा की कार्यशैली को देखते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंप कर कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश मांगे हैं.

Leave a Comment