Udayprabhat
देहरादून

मसूरी में वीकेंड लॉकडाउन का विरोध, टूरिस्ट सीजन में कारोबार पर पढ़ रहा बुरा असर

देहरादून: मसूरी में बुधवार को वीकेंड लॉकडाउन को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है इसको लेकर व्यापार मंडल ने भी कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा कि मसूरी पर्यटक स्थल है और ऐसे में यहां पर साप्ताहिक बंदी किसी भी सूरत में ठीक नहीं है. इस कारण मसूरी पर्यटक के साथ व्यापार में भी भारी असर पड़ रहा है. मसूरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि पिछले दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ होने के कारण मसूरी विधायक के द्वारा 3 सप्ताह लॉकडाउन में छूट दिलाई गई थी लेकिन एक बार फिर जिला प्रशासन की हठधर्मिता के कारण साप्ताहिक बंदी लागू कर दी गई है जिस कारण मसूरी के व्यापार में भी भारी नुकसान हो चुका है.

व्यापार मंडल का कहना है कि पूरे उत्तराखंड में सिर्फ जिला देहरादून में साप्ताहिक बंदी लागू है जिसका कोरोना संक्रमण के कुछ लेना देना नहीं है ऐसे में साप्ताहिक बंदी को तत्काल प्रभाव से बंद कर देना चाहिए अन्यथा मसूरी का संपूर्ण व्यापारी व्यापार मंडल के साथ जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगा. पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि मसूरी में साप्ताहिक बंद के दिन आधे से ज्यादा प्रतिष्ठान खुले रहते हैं जिसको लेकर व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा कि अगर साप्ताहिक बंदी करनी है तो पूर्ण रूप से सभी प्रतिष्ठानों को बंद किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद के द्वारा सेनीटाइजेशन को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं जबकि सैनिटाइजेशन को लेकर लाखों रुपए खर्च कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा सैनिटाइजर के नाम पर बड़ा घोटाला किया जा रहा है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि मसूरी में साप्ताहिक बंदी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए जिससे कि मसूरी का व्यवसाय प्रभावित ना हो. वहीं दूसरी ओर साप्ताहिक बंदी के कारण मसूरी में पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली से मसूरी आने वाले परिवार के साथ घूमने आए अमन चोपड़ा ने कहा कि मसूरी में साप्ताहिक बंद होने के कारण उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. वहीं उनको खाने पीने को लेकर काफी दिक्कतें पेश हुई है. उन्होंने कहा कि अगर उनको पता होता कि मसूरी में बुधवार को वीकेंड लॉकडाउन होता है तो वह मसूरी आते ही नहीं.

Leave a Comment