देहरादून| उत्तरांखंड एसटीएफ(STF) की ताबड़तोड़ छापेमारी का सिलसिला जारी है. उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh ) के शातिर अपराधी जॉन मोहम्मद, जिसपर उत्तराखंड पुलिस(Uttarakhand Police) ने दस हजार का ईनाम रखा है, को एसटीएफ की टीम ने तमिलनाडु(Tamilnadu) से गिरफ्तार किया है.
स्पेशल टास्क फोर्स के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया स्पेशल टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर जवाहर लाल की टीम को सूचना मिली कि मुज़्ज़फरनगर का शातिर अपराधी जॉन मोहम्मद दक्षिण भारत(South India) में कही छुपा हुआ है.
टीम द्वारा कुछ दिनों तक रेकी कर जानकारी प्राप्त की गयी जिसमें पता लगा कि ये इनामी बदमाश तमिलनाडु के कृष्णागिरी के होसुर ग्राम में पहचान बदलकर कुछ सालों से रह रहा है.
प्रभारी स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा संयुक्त टीम STF व दून पुलिस की बनाते हुए ज़ॉन को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया,जिसपर आज सुबह संयुक्त टीम (स्पेशल टास्क फोर्स/रायपुर पुलिस)की छापेमारी की कार्यवाही में चार साल से फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.
http://udayprabhat.co.in/government-ignorance-lead-massive-anger-from-villagers-now-constructing-road-on-their-own/
