- मौसम ने फिर बदली करवट
- कहीं-कहीं हल्की धूप के साथ बारिश ने बनाया माहौल खुशनुमा
देहरादून। उत्तराखंड(Uttarakhand) में मौसम(weather) ने आज फिर करवट बदली है। कहीं धूप खिली है तो कहीं काले घने बादल छाए हैं। जिससे बारिश के भी आसार हैं। वहीं, कई ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी(Snowfall) से ठंड में इजाफा हुआ है। राजधानी देहरादून(Dehradun) समेत कई क्षेत्रों में सुबह हल्की बारिश हुई। पहाड़ों की रानी मसूरी और धनोल्टी(Dhanaulti) में सुबह से ही मौसम खराब है। सुबह भी मसूरी और धनोल्टी में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच बर्फ की हल्की फुहारें पड़ने से मौसम खुशनुमा हो गया।
हालांकि बर्फ गिरने से क्षेत्र में शीतलहर(Cold Wave) का प्रकोप बढ़ और ठंड भी बढ़ गई। इससे मसूरी घूमने पहुंचे सैलानियों( tourist) और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने खुशी का माहौल है। मसूरी में 28 दिसंबर को सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी। मसूरी के अलावा धनोल्टी और बुरांशखंडा क्षेत्र में हल्की बर्फ पड़ी है। धनोल्टी और बुरांशखंडा में बर्फबारी होने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे हैं।
बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब, भी बर्फ से ढक गए हैं। गंगा और यमुना घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों ने फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला शुरू होने से तापमान में गिरावट के साथ ही ठिठुरन वाली सर्दी महसूस की जा रही है।
केदारनाथ धाम समेत द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ और चंद्रशिला में हल्की बर्फबारी हुई। तड़के तक औली पूरी तरह से बर्फ से ढकी हुई थी। सुबह हालांकि मौसम खुला, लेकिन करीब 11 बजे फिर से हल्की बारिश और बर्फबारी होने लगी। तड़के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। चकराता में दोपहर बाद चली ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरन का एहसास करा दिया। लोखंडी, देववन, खंडबा, मुंडाली, मोयला टॉप और कथियान वैली के कई गांव बर्फ से ढक गए। मुनस्यारी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्के बादल हैं, पिथौरागढ़ जिले के अन्य हिस्सों में आसमान साफ है। लेकिन ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी है।
http://udayprabhat.co.in/uttarakhand-police-and-stf-arrest-wanted-criminal-from-tamilnadu/
