न्यूज डेस्क| ट्विटर और फेसबुक के बाद अब यू ट्यूब ने भी डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) का अकाउंट बंद कर दिया है. यू-ट्यूब( You tube) ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन के 20 जनवरी को होने वाले समारोह तक ट्रंप के अकाउंट को बंद कर दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स यू ट्यूब और फेसबुक(Facebook) ने इसका कारण शपथग्रहण समारोह से पहले हिंसा भड़कने की संभावना को बताया है. फेसबुक और यू ट्यूब से इतर ट्विटर(Twitter) ने निवर्तमान राष्ट्रपति के अकाउंट को परमानेंट बंद कर दिया है.
बीते दिनों कैपिटॉल हिल(Capitol Hill) में हुई हिंसा ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र(Democracy) की नींव हिला दी थी. जो बिडेन(Joe Biden) के बहुमत साबित करते समय निवर्तमान राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिकी कांग्रेस में हंगामा बरता था. इस दौरान हथियार बंद लोग भी व्हाइट हाउस तरक पहुंचे थे. हिंसा भड़कने के दौरान चार लोग की मौत भी हो गई थी. जिसके बाद ट्विटर ने तुरंत ट्रंप का अकाउंट बैन कर दिया था. इसके बाद अन्य सोशल माडिया सर्विस प्रोवाइडर्स ने भी ट्रंप का अकउंट अस्थाई रूप से बैन कर दिया है. कैपिटॉल हिल में हुई हिंसा की दुनिया भर में आलोचना की गई थी. अमेरिकी लोकतंत्र पर इस घटना ने बड़े प्रश्नचिंन्ह लगा दिए थे.
