Udayprabhat
देश

किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

न्यूज डेस्क| नए किसान बिलों(New Farm Bills) को रद्द करने के लिए किसान आंदोलन(Farmer Protest) उग्र होता जा रहा है. गुरुवार को दिल्ली बॉर्डर(Delhi Border) पर बिना चेतावनी दिए बड़ी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली. इस हलचल से हाइवे पर प्रशासन भी सकते में नजर आया. दूसरी ओर किसान अब कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़ गए हैं. किसान संगठनों के नेताओं के अनुसार अब बातचीत से मामला नहीं सुलझाया जाएगा. जब तक कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा.
किसानों ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े स्तर पर ट्रैक्टर रैली निकालने की चेतावनी दी है. बता दें किसान आंदोलन में अब तक साठ लोगों से ज्यादा आंदोलनकारी जान गवाँ चुके हैं. सरकार और किसान आठवें दौर की बातचीत के बाद भी अभी तक कोई निषकर्ष नहीं निकल पाया है.

सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा – दूसरी तबलीगी जमात न बन जाए

आंदोलन पर सर्वोच्च अदालत ने आज चिंता जताते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए अगर सावधानी नहीं बरती गई तो यह दूसरी तबलीगी जमात(Tablighi Jamaat) न बन जाए. सुप्रीम कोर्ट में आज तबलीगी जमात में फैले कोरोना संक्रमण(Coronavirus) के मामले पर सुनवाई के दौरान यह बात रखी गई.

Leave a Comment