Udayprabhat
accidentदुनियादेश

एडम मेतान नामक तुर्किए के एक व्लॉगर ने हेलीकॉप्टर क्रैश की जगह को अपने कैमरे में शूट कर के दिखाया मंजर

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर रविवार को घने कोहरे के कारण पूर्वी अजरबैजान प्रांत के पर्वतीय वन क्षेत्र में पहाड़ियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। राष्ट्रपति के अलावा विदेश मंत्री हुसैन अमीरअब्दुल्लाहियन और सात अन्य लोगों की मौत हो गई।ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत ने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया। इस हादसे के बाद जब तक कोई विदेशी मीडिया दुर्घटनास्थल तक पहुंचती इससे पहले ही एडम मेतान (Aden Metan) नामक व्लॉगर वहां पहुंचकर हेलीकॉप्टर क्रैश की जगह को अपने कैमरे में शूट करने लगे। वहीं उन्होंने खुद घटनास्थल के मंजर की जानकारी दी

खराब मौसम की वजह से खोज एवं बचाव दल को दुर्घटना स्थल पर पहुंचने में अपने मशक्कत करनी पड़ी और सोमवार तड़के ही वहां पहुंच पाए। इस हादसे के बाद जब तक कोई विदेशी मीडिया दुर्घटनास्थल तक पहुंचती इससे पहले ही एडम मेतान (Aden Metan) नामक तुर्किए का एक व्लॉगर वहां पहुंचकर हेलीकॉप्टर क्रैश की जगह को अपने कैमरे में शूट करने लगे।

वीडियो में एडम ने बताया कि क्रैश के बाद हेलीकॉप्टर के तीन टुकड़े हो गए। व्लॉगर ने दिखाया कि किस तरह हेलीकॉप्टर के मलबे को एक पेड़ के पास देखा जा सकता है। वीडियो को देखकर खराब मौसम का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में एडम ने बताया कि हेलीकॉप्टर के मलबे कहां-कहां बिखरे पड़े हैं। व्लॉगर ने आगे जानकारी दी कि हेलीकॉप्टर का अगला हिस्सा जला हुआ है। ब्लॉगर ने वीडियो में यह कहते सुना जा सकता है कि हेलीकॉप्टर का अगला हिस्सा जंगल में नीचे ढलान की तरफ बहुत गहराई में है, जहां हमें जाने की इजाजत नहीं है।

प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने देश में पांच दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।  63 वर्षीय रईसी को वर्ष 2021 में राष्ट्रपति चुना गया था और पद संभालने के बाद से उन्होंने नैतिकता कानूनों को कड़ा करने का आदेश दिया और सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर खूनी कार्रवाई की और बड़े देशों के साथ परमाणु वार्ता में कड़ी मेहनत की।

Leave a Comment