Udayprabhat
खेलखेलदेश

राजस्थान ने आखिरी गेंद पर दो विकेट से मैच जीत लिया

आईपीएल 2024 के 31 वें मैच में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से था। इस रोमांचक मुकाबले का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। राजस्थान ने आखिरी गेंद पर दो विकेट से मैच जीत लिया। इस सीजन अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए शाहरुख खान स्टेडियम में मौजूद रहते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले को देखने के लिए शाहरुख खान ईडन गार्डन्स में मौजूद थे। इस रोमांचक मैच में कई बार ऐसे पल जब शाहरुख खान टीम को उत्साह के साथ चीयर करते नजर आए। वहीं जब स्टेडियम में उनकी फिल्मों के गाने बजने लगते थे तो वो भी झूम उठते थे।

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां ‘किंग खान’ मैच का लुत्फ उठाते हुए स्टेडियम में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।  जब केकेआर को आखिरी गेंद पर शिकस्त मिली तो उनके चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी। उनके आंखे नम थी।
मंगलवार को भी वो ईडन गार्डन्स में मौजूद थे। इस रोमांचक मैच में कई बार ऐसे पल जब शाहरुख खान टीम को उत्साह के साथ चीयर करते नजर आए। वहीं, जब स्टेडियम में उनकी फिल्मों के गाने बजने लगते थे तो वो भी झूम उठते थे।

मैच के बाद शाहरुख खान ने राजस्थान और कोलकाता के प्लेयर्स के साथ मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। इस मैच के बाद शाहरुख का क्रिकेट के प्रति प्रेम देखकर यूजर्स ने दिलचस्प कमेंट्स भी किए।

एक यूजर ने लिखा,” शाहरुख खान निराश हैं क्योंकि उनकी केकेआर टीम हार गई,लेकिन वो सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। टीम के सभी मालिक शाहरुख खान जैसे होने चाहिए।”

Leave a Comment