कई बार फोन में डेटा पैक होने के बावजूद भी मोबाइल डेटा नॉट वर्किंग की परेशानी आती है। दरअसअल ऐसा बेसिक सॉफ्टवेयर ग्लिच या हार्डवेयर में किसी तरह के डैमेज की वजह से होता है। वहीं कई बार नेटवर्क आउटेज की वजह से मोबाइल नेटवर्क की परेशानी आती है। सेलुलर डेटा कनेक्शन को लेकर आ रही इस परेशानी को कुछ तरीकों से ठीक किया जा सकता है।स्मार्टफोन का इस्तेमाल हर दूसरा शख्स कर रहा है। बिना इंटरनेट कनेक्शन के स्मार्टफोन केवल कुछ ही कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
फोन में इंटरनेट को लेकर परेशानी आ रही है तो नेटवर्क सेटिंग को रिसेट कर सकते हैं। इस सेटिंग के साथ स्टोर नेटवर्क डेटा रिमूव हो जाता है और एक फ्रेश कनेक्शन के साथ शुरुआत करने में मदद मिलती है।कई बार नेटवर्क आउटेज की वजह से मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता। फोन में नेट को लेकर परेशानी आ रही है तो अपने नेटवर्क प्रोवाइडर के सोशल मीडिया हैंडल पर नेटवर्क स्टेटस और अपडेट को चेक कर सकते हैं।
फोन में नेट कनेक्शन की परेशानी को ऐरोप्लेन मोड की वजह से ठीक करने में मदद मिल सकती है। इस मोड के साथ नेटवर्क से जुड़ी सेटिंग भी रिफ्रेश हो जाती है।फोन में टेक ग्लिच और बग को ठीक करने का सबसे कामगर तरीका फोन को रिस्टार्ट करना हो सकता है। फोन में नेट को लेकर आ रही परेशानी को इस सेटिंग के साथ ठीक किया जा सकता है।सारे तरीके अपनाने के बाद भी फोन में नेट को लेकर परेशानी आ रही है तो फैक्ट्री रिसेट के ऑप्शन पर जा सकते हैं। इस सेटिंग के साथ फोन में सॉफ्टवेयर से जुड़े सारे इशू खत्म हो जाते हैं
