Udayprabhat
देहरादून

FIR दर्ज करने में देरी करने पर नप गए चौकी प्रभारी, डीजीपी ने किया निलंबित

देहरादून| हरिपुरकलां चौकी प्रभारी को एक मोबाइल छीनने की घटना की FIR दर्ज करने में देरी करना भारी पड़ गया. DGP अशोक कुमार ने चौकी प्रभारी को निलंबित करते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं. 

 बता दें कि हरिपुर कला क्षेत्र निवासी अमन शर्मा से किन्हीं लड़कों द्वारा मोबाइल छीन लिया था. इस घटना की रिपोर्ट चौकी में की गयी लेकिन चौकी प्रभारी ने समय से कार्यवाही नहीं की बल्कि एक दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाकर घटना का छोटा कर दिया.

पटेलनगर में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला, पुलिस ने गिरफ्त में आरोपी  | UdayPrabhat

DGP अशोक कुमार ने कहा कि अपराध के घटित होने पर पीड़ित व्यक्ति पुलिस थाने पर पुलिस से वैधानिक कार्यवाही हेतु अनुरोध करता है।.पीड़ित को रिलीफ मिले इसके लिए पुलिस द्वारा विधि अनुसार तत्काल थाने पर प्राथमिकी दर्ज कर पीड़ित व्यक्ति को वै समय-समय पर पुलिस मुख्यालय से इस सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी होते रहते हैं, इसके बावजूद भी एक ऐसा दृष्टांत सामने आया है जो अत्यन्त आपत्तिजनक और बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है. जो भी पुलिसकर्मी ड्यूटी में ढिलाई बरतेगा उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

जानिए कौन है श्वेता विद 111 अदर्स ? जिसने इंटरनेट पर मचा दिया है बवाल ! | UdayPrabhat

Leave a Comment