Udayprabhat
देहरादून

गढ़वाल क्षेत्र के लिए डीआईजी नीरू गर्ग ने किया गोवंश संरक्षण स्क्वाड का पुनर्गठन

देहरादून| पुलिस उप महानिरीक्षक(DIG) नीरू गर्ग गढ़वाल परिक्षेत्र ने गोवंश संरक्षण स्क्वाड(Cow Protection Act) का पुनर्गठन कर स्क्वाड के प्रभारी के रूप में निरीक्षक नागरिक पुलिस मुकेश सिंह चौहान जनपद हरिद्वार को नियुक्त किया. स्क्वाड का कार्यक्षेत्र पूरा गढ़वाल परिक्षेत्र होगा, स्क्वाड में 02 उप निरीक्षक, 1 हेड कांस्टेबल एलआईयू तथा 06 कांस्टेबल नियुक्त किये गये हैं.

साथ ही निर्देशित किया गया कि उक्त स्क्वाड उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम 2007 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के प्राविधान के तहत कार्यवाही करेगा एवं परिक्षेत्र के जनपदों में अवैध/वैध स्लॉटर हाउसो की सूची तैयार कर अवैध रूप से चल रहे स्लॉटर हाउसों एवं अवैध रूप से गोवंश लाने व ले जाने वालो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करेगा. गोवंश संरक्षण स्क्वाड के कार्यो की पाक्षिक समीक्षा एसएसपी हरिद्वार द्वारा की जायेगी तथा मासिक समीक्षा पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदया द्वारा स्वंय करने के पश्चात आख्या पुलिस मुख्यालय को प्रेषित की जायेगी.

 

http://udayprabhat.co.in/job-alert-uttrakhand-police-is-inviting-applicants-to-fill-up-996-vacancies/

Leave a Comment