Udayprabhat
uttrakhandराज्य

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ.निशंक से शिष्टाचार भेंट

 

देहरादून| राज्य के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान हरिद्वार सांसद केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से शिष्टाचार भेंट की.
प्रदेश के सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज(Satpal Maharaj) ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आज हरिद्वार सांसद एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से उनके कार्यालय में जाकर शिष्टाचार भेंट कर नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए उन्हें बधाई दी. महाराज ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. निशंक द्वारा जेईई एडवांस्ड के पश्चात जेईई मेन 2021(JEE Mains 2021) से होने वाले बीटेक(B.Tech) और बीआर्क प्रोग्राम के दाखिले में 12वीं में 75 प्रतिशत अंक और टॉप 20 पर्सेंटाइल की अनिवार्यता को समाप्त किये जाने पर उनका आभार भी जताया. सतपाल महाराज ने उनसे मुलाकात के समय प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलजुलकर कार्य करने की बात भी कही। इस अवसर पर उनके साथ टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, प्रताप नगर विधायक विजय सिंह पंवार भी शामिल थे.

 

http://udayprabhat.co.in/republic-day-2021-uttarakhand-student-received-invitation-from-pmo-to-watch-26-january-parade-from-pm-booth/

Leave a Comment