Udayprabhat
देहरादूनसुर्खियां

देहरादून के स्पा सेंटरों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई सेंटरों पर लगा जुर्माना

  • स्पा सेन्टरों पर की गयी ताबड़तोड छापेमारी व पुलिस एक्ट के तहत लगाया भारी जुर्माना

देहरादून| बीती रात देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में संचालित हो रहे स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. कुछ दिन पहले ही इन सेंटरों में चल रहे अनैतिक कार्यों की संभावना देखते हुए एसएसपी ने इस बाबत थानों को दिशा निर्देश जारी किए थे.
इसी परिपेक्ष में वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक पुलिस टीम बनाई गई. टीम ने छापेमारी की में कई सेंटर अपने कर्मचारियों के आई डी प्रूफऔर ब्यौरा प्रस्तुत नहीं कर पाए. इस पर पर पुलिस ने ऐसे स्पा सेंटरों पर पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दनादन चालान काटे. पुलिस ने कुल 17 सेंटरों पर एक लाख सत्तर हजार रुपये का जुर्माना लगाया और आगे से अपने-अपने स्पा सेन्टरों में काम करने वाले कर्मियों की सूची /ID PROOF / बाहरी जनपदो से आकर काम करने वाले युवक युवतियों का विस्तृत ब्यौरा उपल्ब्ध कराने, स्पा सेन्टरों में आने वाले प्रत्येक ग्राहक का रिकॉर्ड रजिस्टर में आई0डी0 प्रूफ, मोबाईल नम्बर सहित अंकित करने व स्पा सेन्टर में निर्धारित स्थानो पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाने के कङे निर्देश दिये.

 

http://udayprabhat.co.in/dehradun-spa-massage-center-under-radar-of-city-police-for-suspicion-of-prostitution/

Leave a Comment