देहरादून| भगवान शिव को समर्पित पंचकेदारा स्तुति सीडी का शनिवार को राज्य पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विमोचन किया. महाराज ने कहा कि पंचकेदार पर संभवतया ये पहला भजन है जिसमें पांचों केदार में शिव के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन है. इस स्तुति को गायक हरीश तिवारी ने लिखा और गाया है.
सीडी का विमोचन करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पंचकेदार की विशेषताओं को भजन के माध्यम से गोपेश्वर के हरीश तिवारी जी ने बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया है. भजनों पर आधारित सीडी का विमोचन करते हुए मुझे अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है.
