Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

दो दिन से बिजली गुल, अधिकारी ग्रामीणों की सुनने को तैयार नहीं

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को लंगोटिया यार सा समझने लगे है बिजनौर के अधिकारी, शिकायत करने की बात पर मुस्कुराकर काट देते हैं फोन

बिजनौर| हीमपुर दीपा पिछले दो दिन से लाइट से जूझ रहे ग्रामीणो की विद्युत विभाग सुनने को तैयार नही है। कमाल बात ये है कि जनपद बिजनौर के जितने बड़े अधिकारी के पास शिकायत करो वो उतना ही बड़ा बहाना लिए बैठा है। जिसके बाद ग्रामीण यह सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर किस से गुहार लगाई जाए । कमाल बात ये भी है कि अधिकारियों को मुख्यमंत्री तक का डर नही है । यदि भूल से यह कह दिया जाए कि हम माननीय मुख्यमंत्री जी से आपके दुर्व्यवहार और कार्य न करने की शिकायत करेंगे तो अधिकारी ऐसे मुस्कुराते है मानो उन्ही के लंगोटिया यार से शिकायत करने की बात कही जा रही हो। जिसे वह हंस कर टाल देते है।
प्राप्त समाचार के अनुसार हीमपुर दीपा स्थित आर.बंसल.स्केल. कॉर्पोरेशन के सामने बिजली का एक पोल खड़ा है , जिससे लगभग आठ विद्युत कनेक्शन संचालित है और इनकीं विद्युत सप्लाई बीते दो दिनों से गायब है। बीते दिनों इस बॉक्स में कुछ खराबी आने से आठो घरों की बत्ती गुल हो गई। इन्वर्टर के कारण पहले दिन तो विद्युत कम आना समझा गया परंतु जब इन्वर्टर बिल्कुल ठप हो गए तो जान पड़ा कि बिजली बिल्कुल भी नही आई। जिसके बाद कुछ भागा दौड़ी करने पर पता चला कि केवल इसी पोल के आठो कनेक्शन में ही दिक्कत है। जिसके बाद लाइनमैन से उक्त समस्या को बताया गया तो उसने बात को टाल दिया। जिसके बाद उल्हेड़ा बिजली घर के जेई को सूचित किया गया , जिन्हें लाइन मैन ने तीन की पांच बताते हुए टरका दिया।
उससे भी बड़ा कमाल तब देखने को मिला जब एसडीओ साहब को फोन कर सूचना दी गई और उनसे बताया गया कि साहब आखिर ग्रामीण शिकायत करे तो कहा करे , न लाइन मैन सुनता है और न ही अन्य कोई। अब क्या मुख्यमंत्री जी के पास ही शिकायत करे तो एसडीओ साहब ने यह कह कर फोन काट दिया कि आप वही शिकायत कीजिये । ऐसा प्रतीत होता हैं कि सूबे के मुख्य आदित्यनाथ योगी का अफसरों को जरा भी भय नही है। जो जनता में अपनी छवि तो धूमिल कर ही रहे है साथ ही सूबे की सरकार को भी बदनाम करने पर आमदा है।

Leave a Comment