देहरादून| पहाड़ों की रानी मसूरी(Queen of hills Mosourie) में पूरे विश्व को और देश में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है. लेकिन अगर आप इन दिनों मसूरी आ रहे हैं तो माल रोड((Mall Road) की सड़क आपको गांव की सड़क से भी बदतर नजर आएगी. पिछले 1 महीने पहले मसूरी माल रोड की सड़क को मसूरी पिक्चर पैलेस(Picture Palace) से साईं मंदिर, लंढोर मार्ग के लंदन हाउस, मसानी क्लॉस बस स्टैंड तक बिजली और टेलीफोन की लाइनें अंडरग्राउंड करने के लिए दी गई थीं पर लाइनें डालने के बाद ना तो ठेकेदार और ना ही सड़क खोदने को अनुमति देने वाले नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. बदहाल सड़क के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
मसूरी में देश-विदेश से पर्यटक(Tourist) भी खस्ताहाल सड़कों देखकर काफी हैरान हैं. उनकी माने तो माल रोड के बारे में जो उन्होंने सुना है, उसके उलट मसूरी आकर देखने को मिल रहा है. मसूरी माल रोड की हालत बद से बदतर है. मसूरी माल रोड के दुकानदारों(Shopkeepers) की कहना है कि नगर पालिका हर तीसरे महीने माल रोड के साथ अन्य सड़कों को टेलीफोन या अन्य लाइनों को खोजने के लिए खोजने की अनुमति दे देती है. जिससे स्थानीय दुकानदारों एवं साथी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त नगरपालिका इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है. खुद ही सड़कों में वाहनों के संचालन पर सड़क के पत्थर उछल के उनकी दुकानों से टकराए जाते हैं. जिससे कई बार दुकानदार के बाहर लगे सीसीटीवी टूट जाते हैं वही दुकानों में धूल भर रही है जिससे दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है.
http://udayprabhat.co.in/hindi-news-pm-modi-will-get-coronavirus-vaccine-in-second-phase-of-vaccination/
कई बार सड़क को दुरुस्त करने को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन को कहा गया है परंतु इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. अधिकारी आशुतोष सती ने कहा कि उनके द्वारा हाल में ही नगरपालिका मसूरी का चार्ज लिया गया है और लोगों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जल्द सड़क खोदकर बिजली और टेलीफोन की लाइनें डालने वाले ठेकेदार को जल्द सड़क के निर्माण किए जाने को लेकर निर्देश दिए जाएंगे.Queen of hills Mosourie, Tourist, Shopkeepers
