उदय प्रभात संवाददाता
नजीबाबाद| मंडावली थाने पर कांवड़ यात्रा (Kaanvar Yatra) को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. सीओ नजीबाबाद, एसडीएम (SDM) नजीबाबाद , थाना अध्यक्ष मंडावली के द्वारा आयोजित की गई बैठक में कांवड़ यात्रा को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए.
बैठक में बताया गया कावड़ यात्रा के मार्ग पर कोई भी मीट की दुकानें (Slaughter Houses) नहीं खुलेंगी. नॉनवेज होटल बंद रहेंगे, मोटा महादेव भागूवाला बाईपास मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा. क्षेत्र के सभी लोगों से कावड़ यात्रा में सहयोग करने को कहा गया है.
जन्मदिन नहीं मनाया तो बच्चे ने किया ऐसा काम…पुलिस भी हैरान
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस दौरान कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली शराब की सभी दुकानें बंद रहेगी तो कोरोना गाइडलाइन के अनुसार इस बार कांवड़ियों के लिए कोई भी सेवा शिविर नहीं लगेगा.
पुलिस रखेगी बदमाशों पर पैनी नज़र
थाना अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कावड़ यात्रा पूरी तरह से शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएगी. पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है जगह जगह पर पुलिस तैनात की गई है. शरारती तत्वों पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं.
http://udayprabhat.co.in/pwd-department-covering-up-roads-with-temporary-solutions-to-embezzle-funds/
