तामिलनाडु के तिरुनेलवेली में गुरुवार को गैस सिलेंडर फटने से आग लगने से 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी दी कि इस हादसे में 2 दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में गैस सिलेंडर फटने की वजह से हुए जोरदार धमाके को सुना जा सकता है। विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस के मुताबिक, तिरुनेलवेली के नॉर्थ राधा रोड पर एक समोसे की दुकान पर हुई, जहां दुकान के कर्मचारी समेत 6 लोग घायल हो गए।
इससे पहले 11 मई को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास नारायणपुरम पुदुर में एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
पुलिस ने जानकारी दी कि इस हादसे में 2 दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में गैस सिलेंडर फटने की वजह से हुए जोरदार धमाके को सुना जा सकता है। धमाके के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई
