आंध्र प्रदेश और ओडिशा को आज नए सीएम मिलने वाले हैं। तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नायडू का विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आइटी पार्क में बुधवार दोपहर 11.27 बजे शपथ लेने का कार्यक्रम है। वहीं, ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का आज शाम 5 बजे भुवनेश्वर के जनता मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। माझी के आदिवासी नेता हैं, जो क्योंझर सीट से चार बार विधायक बन चुके हैं।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, रामदास अठावले, अनुप्रिया पटेल और चिराग पासवान; महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू विजयवाड़ा में टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के सीएम-पदनाम एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बतौर सीएम चंद्रबाबू नायडू का यह चौथा कार्यकाल होगा। जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।
ओडिशा सरकार में पहली बार दो उप मुख्यमंत्री भी बनाए जा रहे हैं। मोहन माझी के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता केवी सिंह देव और पहली बार की विधायक प्रभाती परिदा आज डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी। केसरपल्ली आईटी पार्क में पहुंचे रहे मेहमान
टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के भावी सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मेहमान गन्नावरम मंडल, केसरपल्ली आईटी पार्क पहुंच रहे हैं
ओडिशा के भावी मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, “नई सरकार आज शपथ लेगी। शपथ लेने के बाद पहला काम ओडिशा की अस्मिता की रक्षा करना है।”
फिल्म अभिनेता और पद्म विभूषण से सम्मानित कोनिडेला चिरंजीवी और अभिनेता रजनीकांत टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के भावी सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए केसरपल्ली आईटी पार्क के गन्नवरम मंडल पहुंचे।
ओडिशा के भावी मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भुवनेश्वर में तैयारियां चल रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के अन्य नेता शामिल होंगे। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के भावी सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विजयवाड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा, “चंद्रबाबू नायडू एक बहुत ही गतिशील नेता हैं, एक दूरदर्शी व्यक्ति जिन्होंने पूर्ववर्ती आंध्र प्रदेश को बदल दिया। मुझे यकीन है कि अब उनके नेतृत्व में राज्य में विकास का एक नया युग आएगा। पवन कल्याण ने राजनेताओं के बारे में लोगों की सोच बदल दी है। मुझे यकीन है कि चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण की यह टीम अच्छा काम करेगी और आंध्र प्रदेश को बदल देगी।”
