धामपुर में युवक को अगवा करने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर
धामपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर रोड स्थित जैतरा निवासी हेमराज सिंह ने दबंगो पर अपने पुत्र का अपहरण, लूट एवं हत्या के प्रयाश का आरोप लगाते हुए एक नामजद व चार अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि धामपुर पुलिस ने एसपी पूर्वी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। वही घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
पीड़ित का आरोप है की 11 जून को उसका पुत्र शाम के समय रोडवेज बस स्टैंड धामपुर से होकर अपने घर आ रहा था। तभी जैतरा निवासी गीतेश कुमार व उसके चार अज्ञात साथियों द्वारा उसके पुत्र को घेर लिया गया जिसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए तमंचे के बल पर जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया गया । आरोप है कि वासु सिसोदिया का मोबाइल एवं जेब में रखे रुपए भी छीन लिए गए ।बताया जाता है कि दबंग पीड़ित वासु को एक मंडप में ले जाने लगे और इतने में ही काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और दबंग लोग वहां से तमंचा लहराते हुए फरार हो गए । यह सारा वीडियो सीसीटीवी में कैद बताया जा रहा है। आरोप है कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। एक पिता अपने बेटे की इंसाफ के लिए परेशान है
तो उसे आलाधिकारियों पर भरोसा है कि उसके बेटे को इंसाफ मिलेगा । पीड़ित पिता ने अपनी आप बीती मीडिया को बताई है । पीड़ित ने उसके पुत्र को अपहरण के प्रयास की वजह जानने के लिए शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
