Punjab Latest News एक्टर रणदीप सिंह भंगू का अचानक देहांत होने से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की पुष्टि पीएफटीएए ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज से की। पोस्ट में लिखा गया कि दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि हमारे प्रिय अभिनेता रणदीप सिंह भांगू अब नहीं रहे।पंजाबी अभिनेता रणदीप भगू अभिनेता ही नहीं, बल्कि कबड्डी के एक उम्दा खिलाड़ी भी थे। वह चेतना कला मंच श्री चमकौर साहिब के वरिष्ठ सदस्य भी थे।
पीएफटीएए ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा कि दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि हमारे प्रिय अभिनेता रणदीप सिंह भांगू अब नहीं रहे। आज दिनांक 22-6-2024 दोपहर 03 बजे श्री चमकौर साहिब (रोपर) के पास ग्राम चुहार माजरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रणदीप सिंह भंगू का निधन हो गया। रणदीप के देहांत से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। पंजाबी फिल्म एंड एक्टर्स एसोशिएशन (PFTAA) ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। उनका निधन कैसे हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।
