शेरकोट में बिजली एवं पानी व्यवस्था ठब होने पर पूर्व पालिका अध्यक्ष शेख कमरू इस्लाम ने जताई नाराजगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार
शेरकोट। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व शेरकोट पूर्व चेयरमैन शेख कमरुल इस्लाम ने ईद के पर्व पर विधुत आपूर्ति व पानी व्यवस्था ठप होने पर नाराजगी जाहिर कर विधुत विभाग को प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। वही पालिका अधिशासी से टूवैलो पर जनरेटर से पानी की सप्लाई देने की मांग की है।
नगर के शेख कमरुल इस्लाम ने जारी विज्ञप्ति मे कहा कि इस समय भीषण गर्मी का दौर चलने के साथ-साथ ईद-उल-अजहा का पर्व के बावजूद विधुत आपूर्ति व पानी व्यवस्था ठप हो जाने से जनता के साथ-साथ बच्चे व बुढे बीमार लोग परेशान है। उन्होंने एसडीओ धामपुर से वार्ता कर चेतावनी दी यदि विधुत आपूर्ति सही नहीं हुई तो वह जनता के साथ विधुत कार्यालय का घेराव करेगे। विधुत आपूर्ति के साथ-साथ पानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मेरे कार्यकाल के तीन जनरेटर पालिका मे खड़े है। जनरेटर द्वारा पानी व्यवस्था सुचारु रुप से चालू करानी चाहिए थी। लेकिन पालिका ने कोई व्यवस्था नहीं की है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से कहा कि यदि उन्हें पानी चालू कराने के लिए जनरेटर की सुविधा चाहिए तो मे अपने खर्च पर टूवैलो पर जनरेटर रखवाकर पानी की सुविधा दिला सकता हूँ जिससे जनता को परेशानी का सामना करना ना पड़े।
