पोक्सो एक्ट में अभियुक्त को जेल भेजा।
पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम नोगरा निवासी एक ग्रामीण की रिपोर्ट की विवेचना के दौरान अभियुक्त हितेश पुत्र नरेश ओर उसके साथी विपुल पुत्र विजय पाल द्वारा पुत्री के साथ छेड़छाड़, हाथ पकड़ना जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण 376 और 3/4 पोक्सो एक्ट को बढ़ाकर अभियुक्त हितेश को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। ग्रामीण ने अभियुक्त पर पुत्री के साथ छेड़छाड़ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट 28 जून को थाना स्योहारा में दर्ज कराई थी । जिसकी विवेचना थाना प्रभारी जीत सिंह कर रहे थे । विवेचना के दौरान पाया गया कि अभियुक्त द्वारा 376 और 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत हरकत की गई थी। जिस पर युवक हितेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
