Udayprabhat
एंटरटेनमेंट

‘द फैमिली मैन2’ की प्रीमियर डेट जारी, खत्म हुआ फैंस का इंतजार

न्यूज़ डेस्क| अमेजन प्राइम(Amazon Prime) ने लंबे समय से चल रहे ‘द फैमिली मैन -2 ‘(The Family Man) को लेकर खास घोषणा की है. अमेजन प्राइम ने अपने ट्विटर हैंडल से वेब सीरीज(Web Series) की प्रीमियर डेट अनाउंस की है. मनोज बाजपाई(Manoj Bajpayee) स्टारर वेब सीरीज का सेकंड सीजन का प्रीमियर 12 फरवरी को होगा. प्राइम ने ट्विटर पर वीडियो जारी करते हुए लिखा है कि ‘श्रीकांत मिशन के पीछे विलेन श्रीकांत के पीछे.’ बता दें कि सीरीज में मनोज वाजपेई श्रीकांत तिवारी का किरदार निभा रहें हैं. जो सुरक्षा एजेंसी टास्क में अंडरकवर ऑफिसर है.

इससे पहले 29 दिसंबर को मनोज ने अपने ट्विटर अकाउंट से सीरीज के सेकंड सीजन का पोस्टर शेयर किया था. सीरीज में वाजपेई के साथ प्रियामनि(Priyamani), गुल पनाग(Gul Panag), शरद केलकर(Sharad kelkar), और श्रेय धन्वंतरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. द फैमिली मैन का पहला सीजन दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा फैंस सेकंड सीजन का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/1346827403767607297?s=20

 

Leave a Comment