देहरादून| रायपुर पुलिस थाने में जमीन बेचने के नाम पर 22 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है. रायपुर थाना एसओ दिलबर सिंह नेगी ने हमारे संवाददाता को बताया को बताया कि शिकायत कर्ता बीएस गुसाईं निवासी इंद्र विहार कालीदास रोड ने आरोपी अरुण शर्मा निवासी विकास लोक, अधोईवाला, देहरादून से पूर्व में अपनी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदी थी. जमीन का सौदा 20 लाख में हुआ और मुख्य आरोपी ने कमीशन के नाम पर 2 लाख रुपये और ले लिए. जब पीड़ित ने जमीन पर मकान बनाने की सोची तो मालूम हुआ कि जमीन किसी और के नाम पर है.
पुलिस ने पूरे मामले में पांच लोगों को दोषी बनाया है जिसमें एक महिला भी शामिल है. कथित तौर पर बताया गया कि आरोपी कोई सफेदपोश व्यक्ति है जिसके चालाकी में आकर और भी लोग पहले शिकार हो सकते हैं.
देहरादून में आज से नजर रखेगी लेडी चीता पुलिस…एटीएस में शामिल हुईं महिला कमांडो
मामले में आरोपियों ने बड़े शातिर तरीके से अलग-अलग लोगों से मिलवाकर पहले पीड़ित को भरोसे में लिया और उसके बाद 22 लाख रुपये हड़प लिए. मुकदमे को लेकर थाना एसओ दिलबर सिंह नेगी ने कहा कि आरोपी चाहे कितना ही रसूखदार हो इससे जांच पर प्रभाव नहीं पड़ेगा.
http://udayprabhat.co.in/uttarakhand-hindi-news-filmy-twist-in-roorkee-civil-line-pollice-wanted-criminal-arrested-27-years-after/
