देहरादून। देहरादून में शहर कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित नशे की दवाओं की सप्लाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. जिले को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब, चरस, गांजा, प्रतिबंधित दवाइया आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान व शराब तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा आदेश दिया गया है. जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक के नेतृत्व में टीम गठित की गई है. उक्त अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति साजु पुत्र खुर्शीद निवासी मस्जिद वाली गली कावली रोड को संदेह होने पर रोक कर चेक किया तो को उसके कब्जे से 1047 प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद हुई. अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है.
