Udayprabhat
देश

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली हार्ट अटैक के कारण हॉस्पिटल में भर्ती, फिलहाल हालत स्थिर

क्रिकेट| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई(BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली(Saurav Ganguly) को दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में भरती करना पड़ा है. गांगुली को सुबह चेस्ट में दर्द की शिकाय़त होने के बाद तुरंत कोलकाता(Kolkata) के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गांगुली सुबह अपने घर पर जिम में वर्कआउट कर रहे थे जिस समय उन्हें हार्ट अटैक आया. गागुली की तबीयत का संज्ञान लेते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी(Mamata Benerjee) ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कमना की.

इससे पहले गांगुली ने बुधवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ईडंस गार्डन का दौरा किया था पिर उनकी मुलाकात पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से हुई. इसके बाद से गांगुली के राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे थे जिनपर उन्होंने फिलहाल विराम चिन्ह लगा दिया है.

Leave a Comment