न्यूज डेस्क| हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) से बीते दिनों एक तेंदुए(Leopard) की लोगों के साथ खेलते हुए वीडियो खूब वायरल हुई जिसे देखकर लोग हैरान थे. शिकारी प्रवृति(Predatory Behavior) के जानवर तेंदुए का लोगों के साथ खेलना, उन्हें पंजा देना काफी अचरज भरा था.
A #leopard was spotted on Banjar-Kullu Road in Tirthan Valley in #HimachalPradesh. Instead of keeping distance, the passerby started foolishly mingling with it. Luckily, it did not lead to any dangerous human-animal conflict but such close interaction should be discouraged. @WWF pic.twitter.com/1WTgi5Qh8R
— Dhanraj Nathwani (@DhanrajNathwani) January 15, 2021
वीडियो में बहुत सारे लोगों के बीच होने के बावजूद तेंदुआ बिल्कुल भी असहज नहीं लग रहा था. इसे देख वहां खड़े कई लोग तेंदुए की वीडियो बनाने लगे.
These pictures were captured by some locals in Kullu (HP)
Thank God the Leopard is neither hungry nor hurt. It was foolish to come out from vehicles.#wildlife #leopard #Kullu pic.twitter.com/4UYK6ddHXC— Pradeep Aggarwal, Veteran, Col 🇮🇳⚔️ (@Pradeep54242413) January 15, 2021
हालांकि अब इसपर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है. विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह का व्यवहार सामान्यतया शर्मीले और छुपकर रहने वाले तेंदुए में नहीं देखा जाता.
https://www.facebook.com/udayprabhatnews/posts/1386355288380456
वीडियो देखकर अनुमान लगाया जा रहा हा कि तेंदुआ या तो पहले से मरे पशुओं को खा रहा है या इंसानों का भी शिकार कर सकता है. एक और अंदाजा ये भी लगाया जा रहा है कि तेंदुए को अवैध तरीके से पाला गया हो जिस कारण वह इंसानों के साथ इतना सहज था. भारत में तेंदुओं को पालतू बनाने की तस्करी भी लंबे समय से सरंक्षण से जुड़ी एजंसियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.
