श्रीनगर| कश्मीर(Kashmir) का डोमेसाइल यानि स्थाई निवास प्रमाण पत्र लेने पर एक कारोबारी की हत्या कर दी गई. घटना को गुरवार के दिन सरे आम बाजार के बीच अंजाम दिया गया. हत्या की जिम्मेदारी कश्मीर में नए बने आतंकी गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट(TRF) ने ली है. आतंकी वारदात के पीड़ित सतपाल निश्चल(Satpal Nischal) जो कि कश्मीर में ज्वैलरी का काम करते हैं, इन्होंने पिछले महीने कश्मीर का स्थाई निवास प्रमाण पत्र हासिल किया था जिसके बाद निश्चल को कश्मीर में जमीन-जायदाद के अधिकार प्राप्त हो गए थे. सतपाल निश्चल पिछले 50 सालों से कश्मीर में रह रहे थे. घटना की जानकारी कश्मीर पुलिस ने दी.
आतंकी गुट टीआरएफ ने वारदात को अंजाम देने के बादल एक बयान जारी कर कहा कि ज्वैलर कश्मीर में सैटलर प्रोजेक्ट का हिस्सा था और जो भी डोमेसाइल प्राप्त करेगा उसे कब्जा करने वाला समझा जाएगा. जानकारी के अनुसार सरकार अब तक कश्मीर में 10 लाख से ज्यादा डोमेसाइल सर्टिफिकेट दे चुकी है जिसमें अधिकतर लोकल निवासी ही हैं. पिछले साल बारत सरकार द्वारा कश्मीर के 370 आर्टिकल में दिए गए विशेषाधिकारों को खत्म करने के बाद जम्मू और कश्मीर में नॉन-लोकल लोगों को भी जमीन और संपत्ति लेने की छूट मिली है. अलगाववादी गुट और लोकल राजनीतिक पार्टियां इस फेसले के विरोध में हैं.
कश्मीर में पनप रहे टीआरएफ को लश्कर ए तैयब्बा(Laskar e taiba) और हिजबुल मुजाहिदीन(Hizbul Muzahideen) जैसे संगठन भी अपनी पनाह दे रहे हैं. पुलिस मामले में दोषियों की CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.
