- राष्ट्रपति कोविंद ने किया दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान “नरेंद्र मोदी स्टेडियम” का उद्घाटन
- अहमदाबाद में बनकर तैयार हुए मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का नाम PM Modi नाम पर
न्यूज डेस्क| अहमदाबाद (Ahmadabad) में दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम (Motera Cricket Stadium) का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Modi) के नाम से रखा जाएगा. इस मैदान को नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) का नाम दिया गया है.
आज से भारत और इंगलैंड (Ind vs Eng) के बीच तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच (Test Cricket Match) की शुरुआत में ग्राउंड का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने किया. उद्घाटन में गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah), खेल मंत्री किरेन रिजिजू (Sports Minister Kiren Rijiju) और गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल (Deputy CM Nitin Patel) भी मौजूद रहे थे. बता दें कि इसी मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा.
http://udayprabhat.co.in/weather-update-imd-issues-alert-for-next-five-days-in-north-india-of-rain-and-snowfall/
http://udayprabhat.co.in/uttarakhand-hindi-news-tehsildar-siege-truck-smuggling-woods-without-permit-in-pauri-district/
