Udayprabhat
Breaking Newsदेहरादून

देहरादून में आज से नजर रखेगी लेडी चीता पुलिस…एटीएस में शामिल हुईं महिला कमांडो

न्यूज डेस्क|  देहरादून में आज से तुरंत एक्शन लेने के लिए महिला चीता पुलिस तैनात रहेगी. बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून से सीएम रावत ने इस दस्ते को हरी झंडी दिखाई. शहर में लेडी चीता पुलिस करने का मकसद महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों में कमी लाना है.

साथ ही लेडी चीता पुलिस के पास सिर्फ घटनास्थल का निरीक्षण ही नहीं बल्कि जरूरी कार्रवाई और साक्ष्य जुटाने का भी अधिकार होगा. 

 

  • महिला चीता पुलिस के पास होगी एक पिस्टल
  • ऑन बॉडी कैमरा से किसी भी घटना की होगी रिकॉर्डिंग

लेडी चीता पुलिस की लॉन्चिंग देहरादून से हुई जहां 150 महिला और पुलिस सिपाहियों ने अपने तेवर दिखाए.

 

एटीएस में शामिल हुईं महिला कमांडो

इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस के दस्ते में पहली बार महिला कमांडो का दस्ता शामिल हुआ है. इस दस्ते को पीटीसी नरेंद्रनगर में ट्रेनिंग दी गई है. इसके साथ ही उत्तराखंड देश का चौथा राज्य बन गया है जहां महिला कमांडो का दस्ता पुलिस में शामिल है.

Leave a Comment