Udayprabhat
देहरादून

खुलने के तीन दिनों में ही लच्छीवाला टोल प्लाजा का भारी विरोध

उदय प्रभात संवाददाता

देहरादून| देहरादून-हरिद्वार रोड (Dehradun Haridwar highway) पर बने लच्छीवाला टोल (Lachhiwala Toll Plaza) को खुले अभी दो दिन हुए हैं टोल का विरोध परवान चढ़ रहा है. कई स्थानीय संगठनों ने लोगों के साथ दून तिराहे पर टोल के विरोध में प्रदर्शन किया.

गौरतलब है कि लच्छीवाला टोल प्लाजा गुरुवार को ही शुरू किया गया और अगले दिन ही स्थानीय लोगों और लोकल बस यूनियन (Local bus union) ने प्लाजा पर जमकर विरोध प्रदर्शन(Protest) कर बवाल काटा.

डिस्कवरी चैनल पर ऑन एयर होगा “एक्सप्लोर उत्तराखंड”, 20 फरवरी की शाम होगा प्रसारण

गढ़वाल ट्रक एसोसिएशन के सचिव जयेंद्र रमोला ने कहा कि हाइवे के कार्य पूरे नहीं हुऐ हैं और टोल शुरू कर दिया है जोकि अवैध वसूली हैं और तो और एनएचएआई (NHI) ने एलिफ़ेंट कॉरिडोर (Elephant Corridor) क्षेत्र में टोल प्लाज़ा बनाया जोकि कानूनन सही नहीं है. 

ऋषिकेश (Rishikesh) निवासी टोल प्लाजा से 3 किलोमीटर पहले भानियावाला में ही टोल रोड पर चढ़ते हैं और अभी कनेक्टिंग रोड का काम पूरा नहीं हुआ है. ऐसे में प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मांग की स्थानीय लोगों से टैक्स (Tax) नहीं वसूला जाए.

http://udayprabhat.co.in/politics-hindi-news-uttarakhand-congress-performed-funeral-rituals-for-state-government-against-price-hike-and-unemployment/

Leave a Comment