Udayprabhat
देहरादूनसुर्खियां

कोर्ट के आदेश के बाद वांछित अपराधियों की लिस्ट में भाजपा पार्षद पति गैर-जमानती वारंट पर गिरफ्तार

  • गैर जमानती वारंट की तामीली में गिरफ्तार पार्षद पति तिनका
  • न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट की तामिली में पार्षद पति तिनका गिरफ्तार

देहरादून| विधानसभा रायपुर क्षेत्र के वार्ड नं. 61 की पार्षद नीतु वाल्मिकी के पति राकेश उर्फ तिनका को आपराधिक गतिविधियों के चलते गिरफ्तार किया गया है. पार्षद पति तिनका को हाई कोर्ट के आदेश पर गैर जमानती वारंट पर गिरफ्तार किया गया है.
हाई कोर्ट ने जिले में पहले से वांछित चल रहे अपराधियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए थे. इस लिस्ट में बीजेपी की पार्षद नीतु वाल्मिकी के पति को भी गिरफ्तार किया गया है. पार्षद पति तिनका पर पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित होने का आरोप है. तिनका को कोर्ट के आदेश पर चौकी मयूर विहार क्षेत्र, देहरादून में गिरफ्तार किया गया है. मयूर विहार चौकी प्रभारी ने बताया कि पार्षद पति को गिरफ्तार करने के बाद माननीय अदालत में पेश किया गया है.

Leave a Comment