Udayprabhat
राजनीति

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के फिसड्डी मुख्यमंत्री बनने पर कांग्रेस को 2022 में दिख रही अपनी सरकार, बांटी मिठाई

उदय प्रभात संवाददाता
देहरादून| ऋषिकेश के कांग्रेस(Congress) कार्यकर्ताओं ने सर्वे में बीजेपी(BJP) के नेता उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री(CM Trivendra Singh Rawat) को सबसे फिसड्डी मुख्यमंत्री का ख़िताब मिलने पर दून तिराहे पर मिठाई बांटकर कर आतिशबाजी की.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि लगातार पूरे प्रदेश में लोग कह रहे थे, कांग्रेस कह रही थी कि भाजपा सरकार जोकि लगातार विकास की बात करती है वह सरासर झूठी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री कोई विकास कार्य नहीं कर रहे हैं. उनका ध्यान शराब और खनन पर है और लगातार जनता के साथ साथ बीजेपी के अन्दर भी मुख्यमंत्री बदलने की मांग जोरों से उठती आई है. परन्तु आज जब प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक सर्वे में देश के सबसे फिसड्डी मुख्यमंत्री का ख़िताब मिला तो इससे ये साबित हो गया कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस बड़ी बहुमत से चुनाव जीतकर प्रदेश में सरकार बनायेगी इसलिए हमने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया.

प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा व पूर्व प्रदेश सचिव दीपक जाटव ने कहा कि आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने जो पूरे देश को बता दिया कि वे कैसे मुख्यमंत्री या नेता हैं ऐसी पार्टी और नेताओं के सत्ता में क़ाबिज़ होने से हमेशा विकास कार्य रूकते हैं और प्रदेश पिछड़ने का काम करते हैं. आज हमने आतिशबाजी से ये बताने का काम किया है कि हम लगातार बताने का काम कर रहे थे कि ये दिशाहीन व विकास विहीन मुख्यमंत्री हैं परन्तु भाजपा के जूं तक नहीं रेंगती थी पर आज हमें ख़ुशी है कि किसी समाचार एजेन्सी ने तो सही सर्वे व सच दिखाने का कार्य किया है.

Leave a Comment