रुद्रप्रयाग| जनपद रुद्रप्रयाग के बच्छणस्यूं क्षेत्र में शकनेश्वर महादेव क्वल्ली में 24 जनवरी से अखंड रामायण का पाठ का आयोजन किया जा रहा है. महंत नंदपुरी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की सुख समृद्धि हेतु अखंड रामायण का पाठ का शुभारंभ किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को अखंड रामायण का शुभारंभ होगा. 25 जनवरी को रामायण का पाठ संपन्न (विसर्जन) किया जाएगा. इसके बाद 26 जनवरी को जल यात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें –
http://udayprabhat.co.in/hindi-news-pm-modi-will-get-coronavirus-vaccine-in-second-phase-of-vaccination/
http://udayprabhat.co.in/donald-trump-breached-152-year-old-tradition-in-new-president-joe-biden-oath-taking-ceremony/
