Udayprabhat
राजनीतिराज्य

दिल्ली को हरियाणा से उसके हक का पानी दिलवाने के लिए दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी आज दोपहर 12 बजे से जंगपुरा विधानसभा के भोगल में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगी।

दिल्ली को हरियाणा से उसके हक का पानी दिलवाने के लिए दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी आज दोपहर 12 बजे से जंगपुरा विधानसभा के भोगल में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगी। इससे पहले वह सुबह 11 बजे राजघाट बापू की समाधि स्थल पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगी। आतिशी ने एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि जब तक पानी नहीं मिलेगा तब तक अनशन जारी रहेगा।
दिल्ली  में पानी की कमी बरकरार है। आज भी 28 लाख दिल्ली वालों को पानी नहीं मिल रहा। हर संभव प्रयास के बाद भी हरियाणा सरकार दिल्ली को पूरा पानी नहीं दे रही। महात्मा गांधी ने सिखाया है कि अगर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना हो, तो सत्याग्रह का रास्ता अपनाना होगा। आज से ‘पानी सत्याग्रह’ शुरू करूँगी।
दिल्ली को हरियाणा से उसके हक का पानी दिलवाने के लिए जल मंत्री आतिशी शुक्रवार दोपहर 12 बजे से जंगपुरा विधानसभा के ‘भोगल’ में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने वाली हैं। इसको लेकर जल मंत्री ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया प्रेसवार्ता में उन्होंने भाजपा पर दिल्ली में जल संकट उत्पन्न करने आरोप लगाया। भाजपा नेता विरोध प्रदर्शन का नाटक कर रहे हैं। उन्हें हरियाणा भवन के सामने प्रदर्शन करना चाहिए जिससे कि दिल्ली को पानी मिल सके।

Leave a Comment